Five MOST Important and Informative Inscriptions for Reconstruction of Ancient Indian History - Hindi

भारतीय इतिहास के पुनर्निर्माण में सहायक पॉँच महत्वपूर्ण अभिलेख प्रस्तावना इतिहास लेखन का सबसे महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय स्रोत उत्कीर्ण अभिलेख हैं | उत्कीर्ण अभिलेखों के अध्ययन को अभिलेख-शास्त्र या एपीग्राफी कहा जाता है | अभिलेख मुहरों, पत्थर के स्तंभों, स्तूपों, चट्टानों तथा ताम्रपत्रों पर मिलते हैं | इसके साथ-साथ मंदिर की दीवारों, ईटों तथा मूर्तियों आदि पर भी अभिलेखों की प्राप्ति होती है | प्राचीन भारतीय इतिहास लेखन के लिए हमें अनेक प्रकार की सामग्रियां जुटाने पढ़ती है जिनमें से प्रायः मूक सामग्रियां की अत्याधिक हैं जिनकी मूक भाषा में ही मुखर कहानियां सुननी पड़ती है | साथ ही वह भी इतनी उलझी गुत्थी है कि उसको इतिहास की कसौटी पर रखकर सुलझाना भी बहुत सरल कार्य नहीं है | फिर भी हमारे पास इतने साधन है कि उनको जोड़ कर हमारा सारा का सारा प्राचीन इतिहास बड़ी सरलता एवं वैज्ञानिकता के साथ तैयार किया जा सकता है इसके मूल स्रोतों में एक पठनीय तथा प्रमाणिक स्रोत है अभिलेख, जो भारत भूमि में बिखरे पड़े हैं | आवश्यकता है इनको पढ़ने तथा समझने की इनके द्वारा हमारा अत